देहरादून: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के सेनानियों को स्मरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महेंद्र भट्ट ने घंटाघर स्थित राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बड़ोनी और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्व. इंद्रमणि बड़ोनी ने व्यक्तित्व और कृतित्व से पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हम सब जिस उत्तराखंड के अंग है उसके निर्माण में उन्होंने तन मन धन न्यौछावर कर दिया। ऐसे प्रखर आंदोलनकारी को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वर्गीय बड़ोनी के साथ-साथ कई नाम और अनाम आंदोलनकारी ऐसे हैं जिन्होंने प्रदेश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। मैं उनको नमन करता हूं। संविधान निर्माता और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो कार्य किया है उसे युगों युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में कार्यक्रम को वृहद रूप से मनाया जा रहा है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी