देहरादून
उत्तराखंड में मानसून के जाते-जाते प्रदेशवासियों को एक बार फिर से भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक मौसम का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के लगभग सभी जिलों में तथा उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो और नदियों में अति प्रवाह का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं पर भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटने पाए।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन