हरिद्वार
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डाक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब धर्मनगरी हरिद्वार के संतो की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ओर अन्य संतो द्वारा फ़िल्म के प्रसारण पर रोक ओर फिल्ममेकर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
बता दें कि टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में काली डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी सामाग्री दिखाई गई थी। लेकिन जब ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने विवादित पोस्ट पर आपत्ति जाहिर की तो म्यूजियम ने सामने से आकर माफी मांगी। फिल्म काली को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलई के खिलाफ देश मैं कई जगह मुकदमा दर्ज किया गया तो वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में भी विवादित पोस्टर को लेकर संतो ने अपना विरोध दर्ज कराया है। हरिद्वार में संतों ने बैठक कर फिल्म के बहिष्कार और भारत सरकार से ऐसी फिल्म के प्रसारण पर रोक और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र रविंद्रपुरी ने कहा मां काली के पोस्टर में जिस तरह से मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है वे उसकी निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं कि इस तरह की चीजें समाज ज सौहार्द को बिगाड़ सकती है ऐसा ना ही इसके लिए प्रशासन को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी इसका पुरजोर विरोध करते है।
वही महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने भी कहा कि वे ऐसे फ़िल्म ओर फिल्मकारों का पुरजोर विरोध करते है उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है वे सभी से मांग करते है कि हमें ऐसी फिल्मों का बहिष्कार करना चाहिए। वही महंत अरुण दास ने कहा कि वे भी ऐसी फिल्म ओर फिल्मकारों की घोर निंदा करते हैं और सरकार को चाहिए कि ऐसी फिल्म पर बैन लगाया जाए और उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है तो संत भी अपनी ओर से कार्यवाही करेंगे चाहे वो कानून के दायरे में हो चाहे कानून से बाहर।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण