ऋषिकेश
शुक्रवार रात ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल के पास बीच सड़क पर गुंडई करते हुए फायरिंग करते हुए हॉकी डंडों से पर्यटकों के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई थी…जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देर रात संबंधित चौकी पुलिस, थाना ऋषिकेश पुलिस और एसओजी की टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया इसके बाद सीसीटीवी की मदद से कई गाड़ियों को आईडेंटिफाई करते हुए पुलिस ने सभी चार आरोपियों को देवप्रयाग के नजदीक तीन धारा से गिरफ्तार कर लिया…. गिरफ्तार आरोपियों ने ऋषिकेश बाजार में फायरिंग झोंकने के बाद रास्ते एक कूड़ेदान में पिस्टल को फेंक दिया था जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर बरामद कर लिया है इसके साथ ही आरोपियों की गाड़ी में लाठी डंडे और हॉकी स्टिक भी बरामद की गई है….एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को गठित कर दिया था इसके बाद एसओजी और ऋषिकेश थाना पुलिस ने देर रात ही चारों आरोपियों को देवप्रयाग के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है….

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील