देहरादून
आज दिनांक: 04-12-2024 को रायावाला पुलिस द्वारा एसएसवीएन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल रायवाला में जाकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को मार्गों पर लगे यातायात चिन्हों, चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों तथा सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणो को अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रगणों तथा आस-पास के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा सडक सुरक्षा व उससे जुडे अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर पुलिस अधिकारियों से उत्सुकतापूर्वक अपने प्रश्न पूछे गये, जिनका उत्तर देते हुए अधिकारीगणों द्वारा उनकी जिज्ञासाओ को शान्त किया गया।

More Stories
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भू-माफियाओ के सभी पैंतरों को नाकाम करती दून पुलिस, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मेरठ उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
प्रदेश में सहसपुर के ढ़ाकी गांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ, प्रदेश में एक माह तक चलेगा खेत बचाओ अभियान, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले -खेत बचेगा तो देश बचेगा