चमोली, 05 अक्टूबर।
थाना बद्रीनाथ की सूचना पर SDRF ने संतोपथ मार्ग से एक ट्रेकर का शव बरामद किया है। शव को टीम ने स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाना बद्रीनाथ द्वारा सूचना दी गई थी कि सतोपंथ मार्ग पर लक्ष्मीवन के पास थाने से लगभग 12 से 13 किमी दूर एक ट्रेकर की मौत हो गयी है। चूंकि घटनास्थल पर पैदल मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है और उस स्थान तक पहुंचने के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। जिस पर SDRF पोस्ट बद्रीनाथ से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार डेविड (60), निवासी मुंबई, सतोपंथ ट्रैकिंग दल का सदस्य था। मुम्बई से आये इस ट्रैकिंग दल में कुल 09 सदस्य शामिल थे। जिन्होंने लक्ष्मीवन के पास कैम्प लगाया हुआ था। रात्रि में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। चूंकि कैंपिंग स्थल में नेटवर्क नहीं था व मुख्य मार्ग से 12 से 13 किमी दूर था। जिसकारण बाबत ट्रैकिंग दल द्वारा सुबह होने पर थाने को सूचित किया गया। SDRF टीम द्वारा लगभग 25 km पहाड़ी क्षेत्र पैदल चलकर , बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण