देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर घर जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर-घर जनसंपर्क कर आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी बांटे और स्टीकर भी लगाए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी से जुड़कर शसक्त भारत के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद भूपेंद्र कठेत, अशोक, रमेश प्रधान, रवि सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More Stories
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भू-माफियाओ के सभी पैंतरों को नाकाम करती दून पुलिस, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मेरठ उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
प्रदेश में सहसपुर के ढ़ाकी गांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ, प्रदेश में एक माह तक चलेगा खेत बचाओ अभियान, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले -खेत बचेगा तो देश बचेगा