संवाददाता
देहरादून, 20 अक्टूबर।
महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन वरिष्ठ कांग्रेसी संजय कनौजिया ने संयुक्त रूप से आज महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने वरिष्ठ समाजसेवी लोगों को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि आज श्री राम चरित्र मानस को चरितार्थ करने वाले महर्षि वाल्मीकि जी को दुनिया भगवान के रूप में पूजती है उन्होंने हर वर्ग के लोगों को समान दृष्टि से अधिकार देने का कार्य किया। आज अनुसूचित समाज यह कल्पना भी नहीं कर सकता था कि वह समाज में आजादी की सांस लेकर अपने लोकतंत्र का उपयोग कर सकता है पर आज अनुसूचित समाज कल्याण के नया आयाम स्थापित कर रहा है। कहा कि देश के अंदर राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज उनके रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी को भूल गए हैं। हर वर्ग के लिए समान अधिकार होता है। केंद्र या राज्य सरकार ने जनता को एक भी संदेश देने का काम नहीं किया बहुत ही निंदनीय है। राज्य सरकार जिन्होंने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश में एक संदेश तक नहीं दिया और राम के नाम पर राजनीति कर सत्ता स्थापित करते हैं। वह लोग आज अनुसूचित जाति के इस पर्व की अनदेखी कर समाज को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज के जो मंदिर हैं उनकी हालत बदतर है। इनको संभालने की जिम्मेदारी सरकार पर होती है लेकिन सरकार इतनी निरकुंश है कि जिस धर्म के नाम पर देश में राज कर रहे हैं प्रदेश में सरकार है उसी धर्म को आज भूलने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार व महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी का एक चित्र भेंट किया। इस अवसर पर युवाओं की ओर से दोनों सामाजिक नेताओं का आभार प्रकट करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। संजय कुमार ने कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को युवाओं से आह्वान किया कि समाज की दिशा और दशा बदलने का जिम्मा उनके हाथ में है, उन्हें अपनी जिम्मेदारी उठाकर समाज को आगे ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना होगा।
इस अवसर पर राजीव, भागीरथ रावत, नीरज कुमार चंद्रा, नितिन कनौजिया, राजन छाछर, आशीष कुमार छाछर, राहुल, सागर, संयम कुमार, प्रत्यांश छाछर, अंकित चंद्रा, सीमा देवी, आर्यन आदि शामिल रहे।
इन्हें किया सम्मानित
योगेंद्र वाल्मीकि , आशा कार्यकर्ता पूनम डोभाल ,लाला नेमचंद, विकास वाल्मीकि, आशा कार्यकर्ता सीमा देवी

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण