चमोली: उत्तराखंड (uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले में भूकम्प (earthquake) के झटके महसूस किए गए। करीब 8:40 पर आए इस भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि भूकंप के यह झटके हल्के ही महसूस किए गए। लेकिन लोग इससे दहशत में आ गए। भूकंप के इन झटकों से किसी भी तरह की नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के झटके की तीव्रता 3.3 रही।
पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने दी सभी फंसे लोगों को घर जाने की अनुमति
भूकंप का अधिकेंद्र चमोली जिले में रहा और इसका केंद्र धरातल से पांच किलोमीटर नीचे भूमि के अंदर था। ज्ञात हो कि, भूकंप के उद्भव स्थान उसका केंद्र होता है और भूकंप के केंद्र के ठीक ऊपर पृथ्वी की सतह पर स्थित बिंदु को भूकंप का अधिकेंद्र होता है।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री