मसूरी: रविवार को मसूरी-कैम्पटी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कैम्पटी पेट्रोल पंप के पास मसूरी की ओर से आ रहा स्कूटर एक यूटिलिटी जीप से टकरा गया। जिसमे एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को तहसील धनोल्टी के केम्पटी पेट्रोल पंप के पास यूटिलिटी (स0 UK07 CA 3120) औऱ बिन नंबर के स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया औऱ 2 महिला घायल हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया। जहां घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दो घयालों को हायल सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान जबरू पुत्र जीता, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घटटू धार, तहसील धनोल्टी के रूप में हुई। वहीं घायलों में परु देवी पत्नी जबरू, उम्र 40 वर्ष और काजल पुत्री जबरू, उम्र 17 वर्ष शामिल हैं।

More Stories
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री