देहरादून: उत्तराखंड में अब कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों को सीधे अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। साथ ही कक्षा 9 और 11 के छात्रों को पूर्व परीक्षा के आधार पर आंकलन कर अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। वहीं लॉक डाउन के बाद स्थिति सामान्य होने पर उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसको लेकर शिक्षा सचिव ने आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों को अगली कक्षा में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। यानी कक्षा 1से लेकर 8 तक सभी छात्रों को पास समझ जाएगा। साथ ही कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए भी निर्देश जारी हुए। इन कक्षाओं के जिन छात्रों की परीक्षाएं संपन्न हो गई है उनका परीक्षा परिणाम तैयार होगा। यदि कक्षा 9 और 11 में कोई छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाया है और वह मासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर पास नही हो पाता है तो उसके लिए 2 माह के अंदर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यानी फेल छात्रों को पास होने का मौका दिया जाएगा।
इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी आदेश जारी हुए। लॉक डाउन के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए परीक्षा कराने से 10 दिन पहले रुके हुए पेपरों की तिथि घोषित की जाएंगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई