
मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और शुभकामनाएं प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सरकार सभी के सहयोग और सुझावों के साथ उत्तराखण्ड को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील