उत्तरकाशी
आज दिनाँक 07 जून 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मनेरी में मानसरोवर होटल के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट उजेली से ASI त्रिभुवन सिंह के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन यूटिलिटी (UK10TA 0692) अनियंत्रित होने से 40 से 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से एक घायल था जबकि दूसरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया जबकि दूसरे शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।
घायल का विवरण:- राजन सिंह पुत्र हरि सिंह, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी।
मृतक का विवरण:- भगवान राणा पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी