नई टिहरी, 17 जनवरी।
विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों का जनपदीय पुलिस तथा उड़नदस्ता टीमों द्वारा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसी के तहत टिहरी पुलिस ने आज एक लाख 68 हजार की नगदी सहित 22 किलो चांदी जब्त की है।
एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन के तहत की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना लंबगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चौधार बैंड में चैकिंग के दौरान एक कार को रोक कर चैक किया गया तो कार में नगद 1 लाख 68 हजार की नगदी सहित 22 किलो चांदी के आभूषण पाए गए। जिस पर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में तैनात उड़नदस्ता टीमों को इस संबंध में सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया।
उड़नदस्ता टीमों तथा पुलिस टीम द्वारा कार में सवार व्यक्तियों देव कुमार पुत्र धर्मपाल गुप्ता निवासी शांति चौक गंगानगर ऋषिकेश, जनपद देहरादून व दीपक बंसल पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला पटेलनगर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से बरामद नगदी व चांदी के संबंध में पूछताछ करते हुए उक्त नगदी व चांदी को परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज, बिल, वाउचर आदि मांगा गया परंतु दोनों व्यक्ति नगदी तथा चांदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाए। दोनों व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति, वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में नगदी व चांदी परिवहन करना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आने पर पुलिस व उड़नदस्ता टीमों द्वारा नगदी व चांदी आभूषणों को जब्त कर आयकर विभाग सहित पुलिस/प्रशासन के उच्चाधिकारियों व रिटर्निंग ऑफिसर उप-जिलाधिकारी प्रतापनगर को सूचित किया गया तथा R.O के निर्देश पर जब्त नगदी व चांदी को जिला कोषागार, नई टिहरी में दाखिल कराया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
1:-उ0नि0 अनिल भट्ट
2:-कां0 सतवीर
3:-कां0 नीरज
उड़नदस्ता टीमें
1:-दीपक कुमार (मजिस्ट्रेट, एफएसटी सं0 03)
2:- आनंद किशोर (मजिस्ट्रेट, एफएसटी सं0 02)
3:-धनपाल सिंह
4:-हे0कां0(प्रो0) राकेश कुमार राणा
5:-कां0 इमामुद्दीन
6:-होमगार्ड मुरारी।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन