देहरादून, 17 जनवरी।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने आज भारत के चारो धामों से साईकल यात्रा करके लौटे सोमेश पंवार को फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि तीन माह पूर्व ही सोमेश पंवार ने सतोपंथ बद्रीनाथ से चलकर देहरादून शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। उसके उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी द्वारा माला डालकर सम्मान के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सोमेश पंवार ने कहा कि साईकल यात्रा के माध्यम से पूरे भारत में एकता व भाई चारा के साथ सदभावना बनाएं रखने की अपील की गई। जिसमें मुझे उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि भारत के चारो ओर पूरा प्यार देने के साथ साथ उत्साहवर्धन भी किया।
आज शहीद स्मारक सम्मान करने वालों में मुख्यतः जगमोहन सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, मोहन सिंह खत्री ,चन्द्र किरण राणा, अधिवक्ता डी के गुंसाई, नवनीत गुंसाई, रामेश्वरी बर्थवाल, प्रभात डन्डरियाल व महेन्द्र आदि मौजूद रहे।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन