केदारनाथ
केदारनाथ में ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम स्थापित होने से वहां के मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान मिलने से जरूरी व्यवस्थाएं करने में भी मदद मिलेगी।
अब, केदारनाथ में मौसम की पल-पल की जानकारी मिलेगी। मंदिर के पीछे मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखला की तलहटी पर ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम (एडब्लूएस) को स्थापित कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से यह सिस्टम स्थापित किया गया है।
उन्होंने आईआईटी कानपुर के प्रो. इंद्रसेन से निरंतर संपर्क कर वेदर सिस्टम को स्थापित कराया है। बीते दो दिन से केदारनाथ में तापमान, बारिश की संभावना, आद्रता की जानकारी मिल रही है। अभी मौके पर जाकर मौसम से जुड़े सभी डेटा की रीडिंग ली जा रही है लेकिन एक सप्ताह के भीतर केदारपुरी क्षेत्र में मौजूद लोगों के पास केदारनाथ मौसम का पल-पल की जानकारी मोबाइल पर भी मिलने लगेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ में ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम स्थापित होने से वहां के मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान मिलने से जरूरी व्यवस्थाएं करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही बरसाती सीजन व अन्य मौकों पर केदारनाथ यात्रा के संचालन को लेकर पहले से ही निर्णय लिए जा सकेंगे। इसके अलावा चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और हेलीकॉप्टर संचालन में भी मदद मिलेगी।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन