देहरादून
दिनांक 21-06-2024 को वादी प्रेम सिंह रावत पुत्र पर सिंह निवासी श्यामपुर प्रेम नगर जनपद देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई में लिखित तहरीर दी की अज्ञात चोर द्वारा उनकी कंपनी से मशीन के पुर्जे चोरी कर लिए है, जिस पर तत्काल थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0-87/24, धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक करते हुए तथा पतारसी सुरागरसी के आधार पर आज दिनांक 22.6.2024 को घटना में शामिल अभियुक्त गुड्डू कुमार को गिरफ्तार करते हुए एक अन्य विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। जिनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद हुआ।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- गुड्डू कुमार पुत्र शनिचर साहनी निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई, उम्र 22 वर्ष
*विवरण बरामदगी माल*
1- मशीन के पार्ट्स
*पुलिस टीमः-*
01ः म0उ0नि0 बबीता रावत
02: अ0उ0नि0 भारत सिंह
03: कांस्टेबल बृजेश सिंह
04: कांस्टेबल उपेंद्र भंडारी

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक