उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास एक यात्री बस वाहन गिरने की सूचना हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी व राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गई है।
गंगनानी व हरसिल सहित अन्य जगहों से मेडिकल टीम और एंबुलेंस को भी स्थल के लिए भेजी गई है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमो को तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंच चुकी है और रेस्क्यू अभियान जारी है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 27 लोग सवार बताये जा रहें हैं।
यह बस यात्रियों को गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी आ रही थी । प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक 24 लोग रेस्क्यू किये जा चुके हैं। 9 लोगों को 2 एम्बुलेंस के माध्यम CHC भटवाड़ी में लाया जा रहा हैं।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल सहित सभी नजदीकी अस्पतालों पर घायल यात्रियों के उपचार हेतु सभी आवश्यक इन्तजाम और डॉक्टरों व स्टाफ को तैयार रखने की हिदायत देते हुए कहा है की जरूरत पड़ने पर मौके के लिए और एम्बुलेंस व मेडीकल टीमों को भेजा जाय।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक