ऋषिकेश
देहरादून- ऋषिकेश एम्स रोड पर आवास विकास कॉलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। न्यायालय में विवाद के चलते फैक्ट्री को सीज किया गया था। जिस कारण अग्निशमन विभाग के वाहन भीतर नहीं पहुंच पाए। फायर कर्मी दीवार फांदकर आग बुझाने की कोशिश में है।
स्टर्डिया फैक्ट्री का कारखाना परिसर और आवासीय परिसर पिछले दो दशक से न्यायालय के आदेश पर
सीज कर दिया गया था। परिसर में काफी घनी झाड़ियां
उग आई है। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे कैंपस
के भीतर झाड़ियां में अचानक आग लग गई। आग ने
इतना विकराल रूप लिया कि तेज हवा के साथ यह
आग पूरे कैंपस में फैलती चली गई। शिवाजी नगर जो
समीप ही बसा है, यहां पूरा इलाका धुएं के गुबार से
ढक गया है। बगल में आवास विकास कालोनी, शिवा
एंक्लेव, श्री गुरु राम राय स्कूल के आसपास की
आबादी को भी खतरा मंडराने लगा है।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री