
देहरादून
देहरादून के उत्कर्ष त्यागी आई.एम.ए. देहरादून से पास आउट होकर सेना में अफसर बने हैं। उत्कर्ष ने एन.डी.ए. खड़कवासला पुणे और आई.एम.ए. देहरादून से सेना की ट्रेनिंग पूरी की है। 8 जून 2024 को सेना में लेफ्टिनेंट कमीशंड होकर उत्कर्ष ने टैक्निकल आर्म ई.एम.ई. को ज्वाइन किया है।

ले० उत्कर्ष के पिता डॉ० योगेश कुमार त्यागी डी.आई.टी. विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उनकी माँ सारिका त्यागी गृहिणी हैं। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे उत्कर्ष का सपना शुरू से ही सेना में अफसर बनने का रहा। उत्कर्ष ने बारहवीं तक शिक्षा डी.पी.एस. देहरादून से प्राप्त की। तत्पश्चात् डीआईटी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। उत्कर्ष के छोटे भाई सार्थक त्यागी, जो जालंधर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं, को भी उन पर गर्व है। उत्कर्ष के माता-पिता और समस्त परिवारीजन उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक