देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोवर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री