देहरादून
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड़ स्थित वार्ड नंबर 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण को सुना।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डी.एल.रोड़, वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ नंबर 69 पर लाइव प्रसारण को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ साथ अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है।
महाराज ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा कार्यक्रम पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए। पीएम के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, श्रीमती देविका रानी, श्रीमती बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, श्रीमती बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, श्रीमती अनिता देवी, श्रीमती सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक