रानीखेत
कृषि मंत्री गणेश जोशी पिछले दो दिवस से कुमाउं दौरे पर हैं और शनिवार को जागेश्वर एवं चितई मंदिरों में दर्शन के बाद वह रानीखेत को निकले। रानीखेत पहुंचने से पहले उन्होंने देखा की मजखाली के जंगलों में आग लगी है कि वन विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी वहां नहीं है। कृषि मंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से वार्ता कर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजने एवं वनाग्नि को तत्काल बुझाने को कहा।
कृषि मंत्री ने बताया कि वह अल्मोड़ा से रानीखेत की ओर जा रहे थे, जहां मजखाली के निकट ग्रामीणों ने उनके वाहन को रोका और वनाग्नि को लेकर सूचित किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी लगातार वनाग्नि को लेकर चिंतित हैं और हमें भी वनाग्नि को लेकर सजगता की जरुरत है। उन्होंने वन विभाग के डीएफओ से वार्ता करनी चाहिए किन्तु फोन नहीं उठने के कारण बात नहीं हुई। मंत्री ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव से वार्ता की और तत्काल आग रोकने की उपाय करने को कहा।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री