पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए जांच के आदेश
संवाददाता
पौड़ी, 08 दिसंबर।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली में बन रहे पर्यटक अतिथि गृह के निर्माण में हुए विलंब को लेकर जांच के आदेश दे दिये हैं।
पर्यटन मंत्री के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि सतपुली में बन रहे पर्यटक अतिथि गृह के निर्माण में हुए विलंब एवं लापरवाही को देखते हुए पर्यटन मंत्री ने उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पर्यटन मंत्री के हवाले से उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है उसकी जांच होगी और दोषियों को चिन्हित कर उन्हें दण्डित किया जायेगा।
उन्होने कहा कि सतपुली में निर्माणाधीन 4.43 करोड़ की लागत से बनने वाले पर्यटक अतिथि गृह जिसका निर्माण पहाड़ी शैली में होना है यदि उसका निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं हुआ और किसी भी प्रकार का कोई विलंब या लापरवाही की गई तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण