मानिला देवी मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों के लोकार्पण और स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति एवं स्मारक का किया शिलान्यास
संवाददाता
अल्मोडा,08 दिसंबर।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को विकासखण्ड सल्ट स्थित पौराणिक मानिला देवी मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति एवं स्मारक का शिलान्यास सहित लोक निर्माण व सिंचाई विभाग की 60 करोड़ 59 लाख योजनाओं की सौगात दी।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जनपद के सल्ट विकासखण्ड में 49.91 लाख की लागत से संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अंतर्गत पौराणिक मनिला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के अलावा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में 100 लाख की धनराशि से स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति सहित स्मारक के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली 5589.23 लाख की धनराशि से स्वीकृत 13 सड़कों का तोहफा देने के साथ-साथ सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत 320.08 लाख की चार योजनाओं की भी सौगात दी।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है। ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन सहित 18 हजार करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए दी है। जो कि ‘न भूतो न भविष्यति’ है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक महेश जीना, नंदन सिंह बंगारी, नंदन सिंह मनराल, मनवर सिंह, विक्रम सिंह, हरीश कोटिया, देवदत्त शर्मा, हरीराम आर्य, मंजू रावत, मोहित नेगी, हंसा नेगी, जस्सी देवी, राधा धौनाकन्डी, घनश्याम भट्ट और नरेन्द्र भण्डारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण