देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री