ऋषिकेश
आज दिनांक 25 मई 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी शुभम नौटियाल पुत्र नत्थीलाल नौटियाल निवासी चीनी गोदाम रोड गुमानी वाला ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 24 मई 2024 की रात्रि में अपने होटल रॉयल शिवम रेजिडेंसी एंड रेस्टोरेंट माया मार्केट गुमानीवाला श्यामपुर अपने स्टाफ के साथ काम कर रहा था, उसी समय अनुराग डिमरी रेस्टोरेंट में आया, वह शराब के नशे में था और सीधा किचन में आया तथा अपने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी देने लगा, स्टाफ द्वारा बीच बचाव करते हुए मुझे अनुराग डिमरी से बचाया गया और वह रेस्टोरेंट से चला गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में आईपीसी की धारा 504 506 के अंतर्गत अनुराग डिमरी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री