संवाददाता
हरिद्वार, 03 अक्टूबर।
बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ में एक साध्वी ने पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। साध्वी का नाम वेदाज्ञा है जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय साध्वी की पिछले 6 सालों से पतंजलि में रह रही थी। इसने वैदिक कन्या गुरुकुलम में पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में धार्मिक बातें लिखी हैं जिससे उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल मृतक साध्वी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। साध्वी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील