संवाददाता
रूड़की, 03 अक्टूबर।
अपने घर की छत पर मोबाइल में गेम खेलने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर इतना मशगूल हो गया कि वह कब छत के किनारे पहुंच गया उसे पता ही नहीं चला। खेल में गुम किशोर तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जब गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम के समीप निवास करने वाले ललित बजाज का 15 वर्षीय बेटा सुजल बजाज घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर मोबाइल में गेम खेल रहा था। तभी गेम खेलते खेलते हुए छत के किनारे पर आ गया और संतुलन बिगड़ने से अचानक नीचे सड़क पर आ गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही शोर-शराबा सुनकर परिजन और पड़ोसी बाहर निकले तो हादसा देखकर उनके होश उड़ गए। कोतवाली प्रभारी गंग नहर अमरजीत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील