देहरादून
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की द्वितीय वर्ष की बीसीए छात्रा सान्वी नेगी ने 8 से 12 मई 2024 मे 7वीं राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने संस्थान और राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य विश्व एमएमए चैम्पियनशिप के लिए चयन करना था।

सानवी नेगी को कोच अंगद बिष्ट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित (mutant mma academy) किया गया है, जिन्होंने 19 मई को शंघाई चीन में अपनी पहली रोड टू यूएफसी फाइट जीती थी।
राष्ट्रीय स्तर पर सान्वी के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अक्टूबर 2024 में ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में होने वाली विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन (आईएमएमएएफ) चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है। उनकी इस जीत ने उनके खेल में उनकी समर्पण और कौशल को उजागर किया है और उन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष प्रतिस्पर्धियों में शामिल कर दिया है।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री